बैतूल की युवा लेखिका ने सिखाए अंग्रेजी के गुर, धूम मचा रही किताब

बैतूल की युवा लेखिका ने सिखाए अंग्रेजी के गुर, धूम मचा रही किताब

बैतूल, वाजिद खान। यदि आप भी फर्राटेदार इंग्लिश बोलना चाहते हैं और ये भाषा सीखने का शौक रखते हैं तो सबसे पहले आपको टेंस (Tense) सीखना पड़ेगा। और अगर आप  टेंस (काल) आसानी से सीखना चाहते हैं तो बैतूल की आयुषी खरे की लिखी किताब आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकती है। जिले की लेखिका आयुषी खरे की बुक टेंस सिम्प्लीफाइड इन दिनों धूम मचा रही है।

बैतूल की लेखिका आयुषी खरे की ये चौथी बुक है, जो प्रकाशित हुई है। इस बुक का नाम टेंस सिम्प्लीफाइड (Tense Simplified) है। यह बुक टेंस और इंग्लिश सीख रहे लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। टेंस के साथ-साथ इस बुक में आम जिंदगी में उपयोग में लाये जाने वाले रोजमर्रा के वाक्य, रोजमर्रा में पूछे जाने वाले सवाल आदि भी शामिल हैं। यह बुक सभी प्रमुख ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजऩ, किंडल, फ्लिप्कार्ट आदि पर पाठकों के लिए उपलब्ध है। बैतूल की युवा लेखिका आयुषी की अन्य बुक हैंड बुक ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, हमसफर, ख्वाहिश को भी पाठकों द्वारा काफी सराहा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews