वनरक्षक और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट नहीं आने से सड़कों पर उतरे युवा, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

betul news

Betul News : मध्य प्रदेश में आयोजित की गई वनरक्षक और कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पिछले 5 महीनों से जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे प्रतिभागी युवा रिजल्ट नहीं आने से अब सड़क पर उतर कर रिजल्ट जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं। आज सैकड़ों युवाओं ने बैतूल में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि युवाओं ने सरकार को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया है। रिजल्ट घोषित नहीं किया गया तो युवाओं ने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी है। प्रतिभागी युवाओं की मानें तो वे लोग ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं और गरीबी के बीच जिला मुख्यालय पर रहकर बड़ी मुश्किल से अपने फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पिछले 5 महीना से परीक्षा देने के बाद रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। जिससे उनके सामने काफी दिक्कतें आ रही है। युवाओं ने जल्द रिजल्ट घोषित करने की सरकार से मांग की है। जिससे वह अपना फिजिकल टेस्ट दे सकें।

[dgv_vimeo_video id=”911527767″]

[dgv_vimeo_video id=”911528098″]

प्रतिभागी युवाओं ने अपने ज्ञापन में सरकार को इस मसले पर 5 दिनों में हल निकालने का अल्टीमेटम दिया है। अगर 5 दिनों में कोई कार्रवाई नहीं होती है,तो प्रतिभागी युवा भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस मामले में प्रशासन में युवाओं से मिले ज्ञापन को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”911527520″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews