
भिंड/गणेश भारद्वाज
दुनिया भर में अपनी चॉकलेट के जरिये मीठे की परिभाषा बदल देने वाले कैडबरी कंपनी भी कोरोना के कहर से अछूती नहीं रह पाई है। भिंड जिले के मालनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध चॉकलेट कम्पनी कैडबरी के आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां 38 कर्मचारियों के कोरोना सेंपल गोहद अस्पताल में लिये गए थे जिनमें से 8 पॉजिटिव पाए गए हैं।
हालांकि इस सभी मरीजों का मूल पता ग्वालियर जिले का है, इसलिए ये ग्वालियर जिले में गिने जाएंगे। लेकिन ये सभी भिंड की कैडबरी कंपनी में कार्यरत हैं। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की एसआरएफ और विक्रम बूलन कंपनी के करीब दस कर्मचारी पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। इन नए मरीजों के बाद लग रहा है जैसे मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र अब संक्रमण की चपेट में आने की कगार पर है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

