भिंड में दो दिन कर्फ्यू, हर रविवार और सोमवार रहेगा टोटल लॉकडाउन

भिंड में दो दिन कर्फ्यू, हर रविवार और सोमवार रहेगा टोटल लॉकडाउन

भिंड। गणेश भारद्वाज| चम्बल अंचल में कोरोना (Corona) तेजी से पैर पसार रहा है| अंचल के भिंड जिले (Bhind District) में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है| संक्रमण को रोकने के लिए अब जिले में दो दिन तक कर्फ्यू (Curfew) लागू रहेगा। गुरूवार और शुक्रवार को कर्फ्यू लागू रहेगा। उसके बाद 31 जुलाई तक प्रत्येक रविवार व सोमवार को टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) रहेगा।

कलेक्टर वीरेंद्र रावत ने बुधवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति बिना आवश्यक प्रायोजन के घर से बाहर नहीं निकलेगा और ना ही घर के बाहर सड़क पर अनावश्यक आवागमन करेगा| प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र अंतर्गत बाजार एवं समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस अवधि में पूर्णता बंद ररहेंगे| थोक सब्जी मंडी एवं फल मंडी इस अवधि में बंद रहेगी| दूध फल सब्जी मेडिकल स्टोर्स पेट्रोल पंप एवं समस्त बैंक खुले रहेंगे, फल एवं सब्जी की द्वार प्रदाय सेवा चालू रहेगी| लेकिन ठेले मुख्य बाजारों में खड़े नहीं होंगे|

बता दें कि देर शाम भिण्ड जिले में कोरोना के 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 253 हो गई है। जिनमें एक्टिव मरीज 107 और स्वस्थ्य मरीज 146 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews