आर्थिक तंगी से परेशान पिता अपनी 3 बेटियों के साथ कुएं में कूदा, घटना से इलाके में सनसनी

आर्थिक तंगी से परेशान पिता अपनी 3 बेटियों के साथ कुएं में कूदा, घटना से इलाके में सनसनी

भिंड, गणेश भारद्वाज

भिंड में एक सनसनीखेज घटना में एक पिता अपनी तीन बच्चियों के साथ कुएं में कूद गया। ग्रामीणों व पुलिस ने उनके शव कुएं से निकाले गए। बताया जा रहा है कि पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने ये खतरनाक कदम उठाया है। बीते रोज विवाद के बाद पत्नी एक बच्चे के साथ अपने मायके चली गई थी।

ये घटना दमोह थाना अंतर्गत ग्राम अंधारी खुर्द गांव की है जहां राजेश कुमार (42 वर्ष) अपनी तीन बेटियों को लेकर कुएं में कूद गया। तीनों बच्चियों की उम्र 10 वर्ष, 7 वर्ष और 5 वर्ष है। कहा जा रहा है कि गरीबी और बेरोजगारी के चलते उसका पत्नी से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। मृतक राजेश मुंबई में रहकर पानी पूरी बेचने का काम करता था लेकिन लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने के बाद वो परिवार को लेकर घर लौट आया। गांव आने के बाद से उसका काम धंधा नहीं चल रहा था और इसी बात पर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और इसी दौरान पत्नी से विवाद के चलते उसने ये खतरनाक कदम उठाया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews