सिंध नदी को बचाया जाए, संकट में है जलीय जीव : डॉ रमेश दुबे

सिंध नदी को बचाया जाए, संकट में है जलीय जीव : डॉ रमेश दुबे

भिण्ड। गणेश भारद्वाज| सिंध नदी (Sindh Rever) में अवैध तरीके से हो रेत के उत्खनन (Illegal Sand Mining) को लेकर भिंड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ रमेश दुबे (Dr. Ramesh Dubey) ने आज सर्किट हाउस पर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चंबल संभाग आयुक्त आरके मिश्रा से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने सिंध नदी बचाने का आग्रह करते हुए पावर मेक कंपनी और रेत माफिया, खनिज अधिकारी की मिलीभगत से अवैध रेत खनन किए जाने और खनन में मशीनों का उपयोग करके नदी का पर्यावरण खराब होने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी| डॉक्टर दुबे ने आयुक्त श्री मिश्रा से अनियमित और अवैध तरीके से हो रहे रेत खनन को तत्काल रोक कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की|

डॉ रमेश दुबे ने आयुक्त आर के मिश्रा से आग्रह किया कि खनिज विभाग घोषित खदानों के क्षेत्रफल पर पक्की मुंडी गढ़वा कर उनका सीमांकन करें जिससे नदी के किनारे के अन्य स्थानों और खेतों से जो रेत निकाला जा रहा है उस पर रोक लग सके| डॉक्टर दुबे ने मांग करते हुए कहा कि पावर मेक कंपनी द्वारा रेत के डंप स्टॉक का माप लेकर रॉयल्टी उसी हिसाब से उन्हें इशू की जावे जिससे डर्मप्रीत की मात्रा और सरकारी रॉयल्टी वसूली की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी| इसके अलावा डॉक्टर दुबे ने नदी के अंदर पनडुब्बी लिफ्ट मशीनों द्वारा पोकलेन मशीनों द्वारा लगातार रेत निकालने पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि इससे सिंध नदी के जलीय जीव जंतु को खतरा है, नदी की धारा टूट गई है, पर्यावरण पूरी तरह से तहस-नहस हो रहा है|

दुबे ने कहा कि रेत माफिया जबरन नदी किनारों को और उससे लगे खेतों से मशीनों द्वारा रेत खींच रहा है| साथ ही नदी का रेत उठाने के लिए जगह किनारे से लेकर नदी के बीच तक घाट तैयार करके पुल बनाने का काम भी पावर में कंपनी के संरक्षण में हो रहा है डॉक्टर दुबे ने इस संबंध में भी आयुक्त श्री आरके मिश्रा को जानकारी देकर अवैध पुलों को दोबारा स्थापित ना हो ऐसी कार्यवाही करने की मांग की रमेश दुबे के साथ प्रतिनिधिमंडल में से प्रताप सिंह डिंपी भारद्वाज विक्रम सिंह योगेंद्र सिंह कुशवाह सहित अन्य साथी शामिल थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews