कोरोना को परास्त कर 3 महिलाओं सहित 15 डिस्चार्ज, जिले में अब 29 एक्टिव केस

कोरोना को परास्त कर 3 महिलाओं सहित 15 डिस्चार्ज, जिले में अब 29 एक्टिव केस

भिण्ड @ गणेश भारद्वाज| Bhind News तीन महिलाओं सहित 15 कोरोना (Corona) संक्रमण पर विजय प्राप्त कर आज जिला चिकित्सालय (District Hospital) से डिस्चार्ज कर दिए गए। डिस्चार्ज करते समय चिकित्सकों के द्वारा सभी कोरोना संक्रमण विजेताओं को पुष्पहार पहनाए गए और उत्साह वर्धन और स्वस्थ्य जीवन की कामना के लिए तालियां बजाई। इस अवसर पर जिला सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा सहित डॉ अनिल गोयल, डॉ देवेश शर्मा, डॉ साकार तिवारी, डॉ वरुण शर्मा व मुख्य नर्स रीना यादव मुख्य रूप से मौजूद रही।

डिस्चार्ज होते समय सभी कोरोना विजेताओं के चेहरे पर स्वस्थ्य होने की विजय मुस्कान बिखर रहीं थी। सभी के द्वारा कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अन्य चिकित्सकीय स्टाफ व 108 वाहन के कर्मचारी व चालक भी मौजूद रहे। सभी स्वस्थ्य हुए महिला पुरुषों को 108 व जिला चिकित्सालय के वाहनों से घर की ओर रवाना किया गया। सभी को एक निजी बिजली कम्पनी के द्वारा हाथ धोने के लिए डिटॉल हेंडबास भी बांटे गए।

कुल एक्टिव के केवल 29

इससे पहले जिला चिकित्सालय से 12 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं अब जिले में कुल एक्टिव के केवल 29 शेष हैं। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत मिश्रा ने कहा कि हमारी पूरी टीम कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ मेहनत कर रही है और उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध करवा रही है हम सभी की दिनचर्या का 24 घंटे ख्याल रखते हैं उन्हें योग प्राणायाम भी कराते हैं समय पर भोजन समय पर गर्म पानी समय पर चाय इत्यादि उपलब्ध कराते हैं इसी का परिणाम है कि अब तक जिला चिकित्सालय से 27 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं और आने वाले समय में हमारी कामना है कि प्रत्येक कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर यहां से अपने घर के लिए रवाना हो।

कोरोना संक्रमण से मुक्त हए विजेता
चतुर्वेदी नगर के मयंक शर्मा, गोहद के अमन, फिरोज व मुन्नबर खान, लहार जमुहाँ के रामनरेश, मोतीपुरा के निर्देश, आकाश और ममता, मोरोली मेहगांव की प्रतिभा देवी, मछरिया रौन के रामावतार, जामपुरा की कुमारी रजनी व उदय सिंह, धनोली मेहगांव के मुकेश व अजनोल के दिनेश व मोरकुटी अकोड़ा के विनोद

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews