सर्वे के लिए नहीं पहुंचे पटवारी तो नाराज किसानों ने तहसीलदार को बनाया बंधक

सर्वे के लिए नहीं पहुंचे पटवारी तो नाराज किसानों ने तहसीलदार को बनाया बंधक

भिंड।

भिंड के ग्राम राऊपुरा में हाल ही में हुई ओलावृष्टि फ़सलों को जो नुकसान हुआ है उसका जायजा लेने गए गोरमी के नायाब तहसीलदार को नाराज़ किसानों ने बंधक बना लिया। हाल ही में हुई ओलावृष्टि के बाद फ़सलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान इस बात पर नाराज़ थे कि पटवारी नवीन थापक मौके पर क्यों नही आए है। किसानों ने नायाब तहसीलदार को बंधक बनाकर पंचायत भवन में बैठा लिया ,जब इस बात की सूचना सर्कल में ही दौरा कर रही सांसद और एसडीएम व पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह को लगी तो उन्होने ग्राम राऊपुरा पहुँचकर नायाब तहसीलदार को मु्क्त कराया । किसानों का कहना था कि जब तक पटवारी आकलन करने नही पहुँचता तब तक आप भी यहीं बैठो और हम भी यहीं बैठेंगे।

इस दौरान मौके पर पहुंची सांसद संध्या राय नें किसानों को शीघ्र सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्‍वासन दिया। साथ ही पटवारी और पंचायत सचिव सत्येन्द्र शर्मा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews