MP के अरुण-सक्षम का अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन, 25 को जयपुर में खेलेंगे

MP के अरुण-सक्षम का अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन, 25 को जयपुर में खेलेंगे

भिण्ड ।गणेश भारद्वाज।

भिंड डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशिक्षक रवि कटारे की कड़ी मेहनत एक बार फिर से रंग लाई है। मध्य प्रदेश की अंडर 14 क्रिकेट टीम में जिले के नवोदित क्रिकेटर अरुण भदौरिया और सक्षम पुरोहित का चयन हुआ है, अरुण और सक्षम 25 जनवरी से 8 फरवरी तक जयपुर में आयोजित होने वाली राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

बीडीसीए में लगातार दो से तीन वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे क्रिकेटर्स में से बैट्समैन अरुण भदौरिया एवं सक्षम पुरोहित का चयन प्रदेश की अंडर 14 टीम के लिए किया गया है। अरुण और सक्षम भिंड के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्रदेश की अंडर 14 टीम के लिए चयन किया गया है। यह टीम जयपुर में आयोजित होने वाली राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में भागीदारी करेगी और देश के कई राज्यों की टीमों से इसका मुकाबला होगा। बीडीसीए की ओर से इससे पहले अंडर -16 में सुमित कुशवाहा का बैट्समैन और विकेटकीपर के रूप में चयन हो चुका है और वे अभी भी इस टीम के लिए खेल रहे हैं ।इसके अलावा बीडीसीए के ही विष्णु भारद्वाज के द्वारा हाल ही में आयोजित एमएम जगदाले टूर्नामेंट में शानदार बॉलिंग कर टूर्नामेंट में 37 विकेट हासिल किए थे। अरुण और सक्षम के चयन पर बीडीसीए के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, चंबल डिवीजन के सचिव तस्लीम खान, भिंड के सचिव दिनेश चतुर्वेदी, सह सचिव आनंद द्विवेदी, मुख्य प्रशिक्षक रवि कटारे, पूर्व क्रिकेटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी, लोकेंद्र सिंह भदौरिया, नागेंद्र सिंह लारा, जिला खेल अधिकारी जीवन सिंह जादौन, एसपी सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवोदित खिलाड़ियों को चयन पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सक्षम के पिता शिक्षक हैं तो अरुण के करते हैं ठेकेदारी
दोनों ही चयनित खिलाड़ी सामान्य परिवार से हैं अरुण सिंह भदौरिया मसूरी गांव के निवासी उदयभान सिंह भदौरिया के पुत्र हैं अरुण सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र हैं और इस वर्ष कक्षा 10 में पढ़ रहे हैं। इसी प्रकार सक्षम पुरोहित के पिता जितेंद्र पुरोहित शासकीय शिक्षक हैं यह जाने-माने पत्रकार सर्वेश पुरोहित के भतीजे हैं। और वर्तमान में वीरेंद्र नगर में निवास करते हैं सक्षम दसवीं के छात्र हैं और राजेंद्र कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews