
Election Commission Of India
MP Election 2023 : मप्र में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन इस बीच शिकवे शिकायतों का दौर भी जारी है, भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भाजपा प्रत्याशी शिवराज सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की है, कांग्रेस प्रत्याशी ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाये हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाये आचरण संहिता उल्लंघन के आरोप
चुनावी दौर में नेताओं की नजर अपने मतदाताओं के साथ साथ दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के व्यवहार और उसके जनसंपर्क भी है, पार्टी के नेता और उनके प्रत्याशी एक दूसरे पर आदर्श आचरण संहिता को लेकर पैनी नजर रख रहे हैं, इसी क्रम में भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भाजपा प्रत्याशी मंत्री अरविंद भदौरिया के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजा है, कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर आचरण संहिता उल्लंघन के आरोप लगाये हैं।
भाजपा प्रत्याशी के फेसबुक एकाउंटके स्क्रीन शॉट के साथ की शिकायत
मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पते पर भेजे पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने पत्र के साथ मंत्री अरविंद भदौरिया के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट भेजा है , इस पोस्ट में मंत्री अरविंद भदौरिया ने लिखा है कि – “मीरा कॉलोनी भिण्ड में क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओ की समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।”
हेमंत कटारे ने मंत्री अरविंद भदौरिया के निर्वाचन आयोग में शिकायत की
कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप है कि मंत्री अरविंद भदौरिया ने अटेर विधानसभा के मतदाताओं तथा शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की घर पर बैठक की, इसमें उन्होंने आम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने पक्ष में मतदान कराने को निर्देशित किया, कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया पर कार्रवाई की मांग की है।



पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

