भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर हमला, बोले- मेरे गनर गोली नहीं चलाते तो चली जाती मेरी जान, कांग्रेस पर लगाये आरोप

MP Election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के दावों की पोल खुलती जा रही है, सुबह मतदान शुरू होते ही चम्बल अंचल के भिंड और मुरैना जिलों के अलग अलग क्षेत्रों से मारपीट, झगड़े और गोलीबारी की सूचनाएं सामने आई। भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर करीब एक सैकड़ा लोगों ने हमला कर दिया। उनके गांर्ड ने गोली चलाकर उनकी जान बचाई।

गोली, बंदूक और दबंगई के लिए चर्चित भिंड जिले में एक बार फिर चुनावी हिंसा सामने आई है। इस हिंसा में लोगों के घायल होने की ख़बरें आ रही हैं, गनीमत ये है कि अभी तक किसी की जान नहीं गई है, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के शांतिपूर्ण मतदान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

मेहगांव भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला 

भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। राकेश शुक्ला ने बताया कि जब वे मानहड में मतदान केंद्र पर जा रहे था और गाड़ी से उतरे ही थे तभी अचानक से बड़ी संख्या में हमलावर आ गए और उनपर हमला कर दिया।

गनर ने गोली चलाकर बचाई राकेश शुक्ला की जान 

उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उन्हें बड़े बड़े पत्थर मारे जो उनके सिर, कंधे, पीठ और पैर में लगे जिससे वो घायल हो गए, हमलावरों ने उन्हें हाथ से पकड़कर नीचे पटकने की भी कोशिश की उसी समय उनके गनर और सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया, गोली चलाई तब कहीं उनकी जान बची।

कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों पर लगाया हमले का आरोप 

भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला ने कहा कि ये काम कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदौरिया के समर्थकों का है क्योंकि कांग्रेस चुनाव हार रही है और बौखलाहट में मुझपर ये जानलेवा हमला किया गया है यदि समय रहते मेरे मगर गोली नहीं चलाते तो मेरी जान चली जाती, उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इसकी शिकायत की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews