Bhind News: लहार में भागवत कथा का आयोजन, स्वामी बाबा रामदेव होंगे शामिल

Bhind News: लहार में भागवत कथा का आयोजन, स्वामी बाबा रामदेव होंगे शामिल

Bhind News : भिण्ड ज़िले की लहार तहसील में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबरीश शर्मा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसके वाचक पूज्य बापू चिन्मयानंद महाराज हैं। जिसमें स्वामी बाबा रामदेव भी शामिल होंगे। जिसके लिए अंबरीश शर्मा हेलीपैड पहुंचे एवं सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

तैयारियां पूर्ण

बता दें कि 10 अप्रैल यानि कल बाबा रामदेव दोपहर 1 हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वो कार से उनके घर जाएंगे। वहां से भोजन एवं परिवारजनों को आशीर्वाद देने के बाद वो सीधे कथा स्थल पर पहुंचेगें और समस्त जनता को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिसे लेकर सारी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

[dgv_vimeo_video id=”815984063″]

भक्तों में उत्साह

वहीं, लहार में बाबा रामदेव के आगमन को लेकर उनके भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस आयोजन में जिलेभर के श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”815984127″]

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews