Hindi News

भिंड : आदर्श झा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Written by:Amit Sengar
Published:
भिंड : आदर्श झा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भिंड, सचिन शर्मा। मध्यप्रदेश के चम्बल संभाग का भिंड जिला जो कभी डकैतों के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इस जिले की पहचान देश सेवा के लिए समर्पित लोगों के रूप में होने लगी हैं। चम्बल की माटी में जन्मा आदर्श झा आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनाया गया। जिससे घर व गांव में खुशी का माहौल हैं।

यह भी पढ़े…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर, नए साल में मिलेगा तोहफा, कार्ययोजना जारी

हम आपको बता दें कि लहार तहसील में स्थित ग्राम रावतपुरा निवासी रामप्रकाश झा के भतीजे पवित्र झा पुत्र अशोक झा ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का ही नही बल्कि लहार क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। जो सपना उनके परिवार ने 20 वर्ष पूर्व देखा था बो आज उनको दोनों पुत्रों ने साकार कर दिया है। यहाँ बता दे कि श्रीमती ममता अशोक झा जी का बड़ा बेटा पवित्र वर्ष 2019 में सेना में लेफ्टिनेंट बना था जो वर्तमान में सेना में कैप्टन पद पर देश को सेवाएं दे रहा है। पवित्र और आदर्श की प्रारंभिक शिक्षा नगर के विद्यालय अंकित चाइल्ड कान्वेंट स्कूल से हुई।

यह भी पढ़े…उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश EOW के अधिकारी कर्मचारी सम्मानित

आईएमए देहरादून में (दीक्षांत समारोह) पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली। इस बार की पीओपी में राष्ट्रपति जी के साथ ही सीडीएस जनरल रावत को भी मौजूद रहना था, लेकिन काल को कुछ और ही मंजूर था। राष्ट्रपति जी ने उनको याद करते हुए सभी सैन्य अधिकारियों एवं उनके परिजनों को बधाई दी। जिन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को देश के लिए समर्पित कर दिया। पासिंग आउट परेड के बाद 319 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थल सेना में सम्मिलित हुए। जबकि 68 युवा सैन्य अधिकारी मित्र देश सेना के हिस्सा बने। दीक्षांत समारोह में वरिष्ठ अथिति के रूप में भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट जरनल, अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं युवा सैन्य अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews