Bhind : हाईटेंशन लाइन से टकराई बस, पांच झुलसे एक की मौत

Bhind : हाईटेंशन लाइन से टकराई बस, पांच झुलसे एक की मौत

भिंड, गणेश भारद्वाज। एक दर्दनाक हादसे में यात्री बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई जिसमें पांच यात्रियों के झुलसने की खबर है जिनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। ये बस अंबाह से भिंड आ रही थी। बस में करीब 150 से अधिक यात्री सवार थे।

भोपाल में 3 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

पोरसा-मेहगांव रोड पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुरैना जिले के अम्बाह इलाके कि उसेद गांव से स्लीपर कोच बस से 150 से अधिक श्रद्धालु दंदरउआ धाम हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। बस के गोरमी से आगे निकलते ही दोनियापुरा के पास हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा जाने से बस में करंट फैल गया जिससे श्रद्धालुओं से ठसा-ठस भरी बस की सवारियों में एकदम अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग करंट की चपेट में आने से घायल हो गए जिनको मेहगांव चिकित्सालय लाया गया। एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया था जिसकी इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई।

दरअसल पोरसा से सेवड़ा तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जोकि उत्तर प्रदेश की आरसीएल कंपनी कर रही है। कंपनी की लापरवाही के चलते सड़क पर मिट्टी डालकर ऊंची तो कर दी गई है, लेकिन सड़क किनारे लगी हाईटेंशन लाइनों को अभी तक शिफ्ट नहीं किया गया है जिससे हाईटेंशन लाइने काफी नीची हो गई है और आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इसी के चलते आज ये हादसा हुआ और बस सड़क किनारे लगे हाईटेंशन के तारों से जा टकराई। आरसीएल कंपनी के बेतरतीब तरीके से सड़क निर्माण के चलते गिट्टी पर कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती, आज अगर कहीं बड़ा हादसा होता तो सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान चली जाती, जिसका जवाब ना तो कंपनी ना ही प्रशासन दे पाता।

[dgv_vimeo_video id=”577112120″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews