Bhind News: शराब के धोखे में पी गए सैनिटाइजर, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

bhind

भिंड, गणेश भारद्वाज। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind District) में होली(Holi) के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां होली पर ड्राई डे होने के चलते 3 युवकों ने शराब की जगह सैनिटाइजर (Sanitizer  में प्रयुक्त होने वाला इथाइल अल्कोहल पी लिया, जिसके चलते 2 की मौके पर ही मौत हो गई, वही 1 गंभीर रुप से घायल हो गया।घायल युवक को भिंड (Bhind) में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर (Gwalior) के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े.. MP के आंकड़ों ने फिर चौंकाया, 2173 नए केस और 10 की मौत, CM बड़ा फैसला

जानकारी के मुताबिक, होली के दिन ड्राई डे रहता है, सभी शराब की दुकानें बंद रहती है, ऐसे में  भिंड शहर के चरथर गांव में होली के अवसर पर कई लोगों के साथ मिलकर अल्कोहल का सेवन किया था। इसी दौरान एक बोतल में इथाइल मिला था, जिसे सैनिटाइजर बनाने में यूज किया जाता है, शराब समझकर 3 युवक इसे पी गए और उनकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी।इसके पहले कोई कुछ समझ पाता दो लड़कों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 1 को गंभीर हालत में  भिंड़ (Bhind Hospital) के बाद ग्वालियर रैफर किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP News: पहले मंत्री जी ने हाथ जोड़कर समझाया, फिर दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

मृतकों में एक भिण्ड एवं एक इटावा उत्तरप्रदेश (UP) का रहने वाला बताया जा रहा है। अब डेरा थाना पुलिस (Bhind Police) इस बात की जांच में जुट गई है कि इथाइल अल्कोहल इन लोगों के पास कहाँ से आया । होली पर ड्राई डे होने से क्योंकि शराब की बिक्री पर आमतौर पर रोक रहती है लेकिन चोरी छुपे तमाम अवैध ठेकों पर जमकर शराब बेची गई। इस बीच में शराब के धोखे में सैनिटाइजर पीने का यह मामला सामने आया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews