
Bhind News : देश के विख्यात योगगुरु बाबा रामदेव व पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज सोमवार को भिंड जिले के लहार पहुंचे। उन्होंने भी बाबा रामदेव से मुलाकात की। वे यहां चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग कहते हैं कि मैं भाजपा का समर्थक हूं, यह गलत है। मैं किसी दल का समर्थक नहीं हूं। मैं तो सनातन का समर्थक हूं। जो सनातन और हिंदू राष्ट्र की बात करे, आप भी उसका साथ दें।
व्यासपीठ की पूजा अर्चना
बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे और मुस्लिमों के पूर्वज एक हैं। वे भले न मानें, हम उन्हें अपना मानते हैं। भारत में औरंगजेब के आने के बाद ही मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है। इससे पहले सब हिंदू ही थे। इससे पहले बाबा रामदेव ने व्यासपीठ का पूजन कर कथावाचक चिन्मयानंद बापू से चर्चा की।
[dgv_vimeo_video id=”816212356″]
उन्होंने कहा कि साधना में सिद्धियों में पंडोखर सरकार पर हनुमान जी की बहुत बड़ी कृपा है। शक्तियों के नाम पर भी बहुत पाखंड चलता है, लेकिन भगवान की कृपा से अनेकों को असली वाली शक्ति मिली है। बुरे लोगों का हम पर शासन नहीं होना चाहिए। बच्चों को भी धर्म ग्रंथों की शिक्षा जरूर दें। उन्हें रामायण, महाभारत, गीता, उपनिषद पढ़ाएं। बच्चों को अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, विज्ञान सब पढ़ाएं।
[dgv_vimeo_video id=”816212763″]
[dgv_vimeo_video id=”816212985″]
[dgv_vimeo_video id=”816213619″]
पंडोखर धाम महंत से पूछा गया कि बाबा रामदेव ने सनातन धर्म के प्रति जोड़ दिया है तो पंडोखर धाम सरकार के महंत ने बताया कि जब जब संत मांग करते हैं तो सबको सहज एवं स्वीकृति के साथ देना चाहिए सनातन धर्म को बचाओ इसी में हमारी भलाई है वरना डूबना तय है। अपने सनातन धर्म को बचा अपनी संस्कृति को बचाओ और पुरानी परंपराओं की ओर बढ़े अपने ग्राम देवता अपने कुल देवता ग्राम देवता एवं जहां पर भी आप रहते हैं वहां के लोगों के विकास के लिए सोचे यही सनातन धर्म है। पंडोखर धाम सरकार के महंत ने कहा कि सॉरी समाज, सॉरी संपूर्ण सार ऋषि मुनि एवं सबका एक ही उद्देश्य है कि हमारे वेद पुराण पढ़ाए जाए हमारे इतिहास के बारे में पढ़ाया जाए।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”816214061″]
