Bhind news: एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए अपराधियों के मददगार एएसआई को किया सस्पेंड

Bhind news: एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए अपराधियों के मददगार एएसआई को किया सस्पेंड

भिंड, सचिन शर्मा। अपराधियों की मदद करने वाले अब भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के हत्थे चढ़ गए हैं। इसी क्रम में माफिया एवं बदमाशो के शुभचिंतक मिहोना थाने में पदस्थ एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी देखें- Bhind news: 21 लाख की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

कुछ दिन पहले मिहोना थाने की पुलिस टीम ने स्मैक का धंधा करने वाले लोगो को पकड़ा था,जब पकड़े गए आरोपियों के रिकॉर्ड देखें गए तो सह उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह जादौन की उनके साथ सांठगांठ की बात सामने आई।

यह भी देखें- Bhind news: अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपी चढ़े भिंड पुलिस के हत्थे

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने तत्काल एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन को निलंबित कर दिया।साथ ही एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यदि पुलिस की किसी मिलावट माफियाओं,नशा माफियाओं, हथियार तस्करों और जुआरियों से संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित पुलिस कर्मियों प्रभारी एवं थाना प्रभारी के खिलाफ भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई होगी।

यहां भी देखें- Bhind News: शादी का झांसा देकर युवक से लूट

वही एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने जनता और पुलिस के बीच संबंध बनाने एवं जिले में हो रहे गैर कानूनी कार्यों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नम्बर जारी करने का प्रस्ताव रखा है।ताकि लोग बदमाशों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैरकानूनी कार्यो पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। और जनता के हर संभव मदद करने हेतु पुलिस को प्रतिबद्ध रहने का सुझाव भी दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews