Bhind News : लहार बिजली घर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, 12 ट्रांसफॉर्मर्स जल कर खाक, कोई जनहानि नहीं

Bhind News : लहार बिजली घर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, 12 ट्रांसफॉर्मर्स जल कर खाक, कोई जनहानि नहीं

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड जिले (Bhind district) के लहार बिजली घर के ट्रांसफार्मर (Transformer) में अचानक आग (Fire) लग गई। यह आग सुबह करीब 11:00 बजे के करीब लगी जिसमें 10 से 12 ट्रांसफॉर्मर्स धू-धू कर जल उठे। बता दे कि आग इतनी भीषण थी कि वहां आसपास निवास करने वाले लोग घर छोड़कर भागने लगे। बतादें कि आसपास घनी आबादी वाली बस्ती रहती है। वही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें…इंदौर में वायरल फीवर का वार, अब डेंगू भी मचा रहा आतंक !

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार आग जिले के लहार बिजली घर वार्ड नंबर 15 में लगी। आग किस कारण लगी अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड आ गई थी जिसने आग पर काबू पा लिया। वहीं इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसकी भी लापरवाही से आग लगी है उन दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सुबह कुछ ट्रांसफॉर्मर में काम चल रहा था। वहीं कुछ ट्रांसफार्मर खुले भी रखे हुए थे और इतने में शॉर्ट सर्किट हो गया। वहीं आज अचानक इतनी बढ़ गई कि उसमें 10 से 12 ट्रांसफॉर्मर चपेट में आ गए। इस पूरे हादसे में बिजली विभाग का काफी नुकसान हुआ है लेकिन किसी अन्य प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

यहां आपको बता दें कि भिंड में कुछ दिनों पहले ही ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर दौरे पर थे। जिसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मरों के आसपास गंदगी के लिए अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई थी । साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने और उनके वेतन काटने की बात भी कही थी। अब देखना होगा कि बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाह ऊपर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर आग से हुए नुकसान को जनता के ऊपर ढकेल देते हैं।

यह भी पढ़ें…बावरिया गैंग के आरोपियों की धरपकड़ को लेकर आपस में भिड़ी सतना और पन्ना पुलिस, वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews