Bhind News : एटीएम कार्ड बदलकर खाता खाली करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

arrest

Bhind ATM Fraud News : भिंड जिले की मेहगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को दबोच लिया है। और इन बदमाशों से दो दर्जन से अधिक वारदातें खुली है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ ठगी की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है।

जानिए यह है पूरी घटना

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों शेर सिंह के पुरा में रहने वाले रामनरेश पुत्र पातीराम नागर ( उम्र 53 साल ) के साथ बीते 14 जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की थी। फरियादी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि थाना मेहगाव के सामने एटीएम से 8000 रुपये 7000 रुपये दो बार कुल मिलाकर 15000 रुपये निकाले थे एटीएम से रुपये निकालते समय एक अज्ञात लडका एटीएम के अन्दर खडा था मेरे एटीएम कार्ड में कुछ कमी आ जाने से मैने एटीएम में खड़े लडके से मदद मांगी, जिसे मे गार्ड समझ रहा था उस लड़के ने मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया था उसके बाद दिनांक 15 जनवरी को मरे एटीएम कार्ड से 10000 रुपये दूसरी बार 10000 रुपये तीसरी बार 2253 रुपये तथा चौथी बार 13000 रुपये कुल मिलाकर 35253 रुपये की धनराशि मेरे एटीएम कार्ड से उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे बैंक अकाउंट को खाली कर दिया गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन से चार व्यक्ति एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये निकालने की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक बरुण तिवारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम गाता रोड के एसबीआई बैंक के आसपास घूम रहे। करीबन 30 मीटर की दूरी पर एक कार क्रमांक यूपी 75 एमटी 1131 सफेद रंग की बैगनआर कार आसपास फोर्स खडी दिखी। कार में एक व्यक्ति ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ दिखा तथा एक व्यक्ति कार के आसपास खड़ा था दो व्यक्ति बार-बार बैंक से कार की तरफ आते जाते दिखें तब पुलिस फोर्स को देखकर तीनों व्यक्ति कार की तरफ भागते दिखे, तब सभी व्यक्तियों को हमराही फोर्स की मदद से चारों तरफ घेराबंदी कर पकड लिया गया तथा तलाशी लेने पर कई एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व नगद रुपये जप्त कर विधिवत कार्यवाही थाना मेहगाव मे की गई है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

>> निसार खान पुत्र पप्पू खान निवासी गाधी नगर मस्जिद के पास थाना देहात जिला भिण्ड ।

>> निसार खान पुत्र निजाम खाँन निवासी गाधी नगर मस्जिद के पास भिण्ड थाना देहात

>> धर्मेंद्र पुत्र शिवनाथ कुशवाह नि० ऐवार थाना पावई जिला भिण्ड।

>> रामसिंह पुत्र प्रहलाद सिंह नरवरिया नि० नुन्हाड थाना गोरमी हाल ऐतार थाना पावई जिला भिण्ड।

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”798826656″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews