Bhind News : नशे के लिए पैसे ना देने से बौखलाए किन्नर ने कर दी युवक की हत्या

jabalpur crime news

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। भिण्ड (Bhind) में नशे के लिए पैसे ना देना एक युवक को उस वक्त भारी पड़ गया जब एक नशे का आदी किन्नर (Transgender) ने युवक के घर पर ही लाठी – डंडों से पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल मेहगांव इलाक़े के रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास रहने वाला युवक मुकेश पाराशर के घर पर स्मैक के नशे का आदी विशाल सिकरवार उर्फ़ नंदनी सखी (किन्नर) द्वारा नशे के लिए रुपये की मांग करने लगा। मुकेश द्वारा मना करने पर ग़ुस्साए किन्नर ने घर में उसके परिवार के सामने ही लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी यहीं नही रूका उसने मारपीट करते करते घर की ऊपर की मंज़िल से उसे धक्का दे दिया, जिसकी वजह से मुकेश सीधा घर के नीचे रखे पत्थर पर गिरा और सिर फटने से मौक़े पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौक़े पर मौजूद परिजन और पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस ने देर रात आरोपी किन्नर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मेहगांव सहित जिले भर में फलफूल रहा है नशे का कारोबार

गांजा, स्मेक और अवैध शराब का कारोबार जिले भर में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। इसके कारण हजारों की संख्या में नवयुवक इसके शिकार बन रहे है। पुलिस को इसकी रोकथाम के लिए एक बड़ा नशा विरोधी अभियान चलाना चाहिए। अगर सूत्रों पर भरोसा करें तो इस कारोबार के फलफूलने में कुछ ख़ाकीधारियों का भी बड़ा हाथ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews