
Bhind News : भिंड जिले में रविवार की दोपहर छाए बादल आफत बनकर बरसे। यहां तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जिसे किसानों की फसल चौपट हो गई। ये हालत रौन के मछंड कस्बे समेत अन्य गांव के है। यहां खेतों में पकी हुई फसल को बेमौसम बारिश ने चौपट कर दिया। अब अन्नदाता के आंखों से आंशु छलक उठे है।
ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह हुई बर्बाद
लहार अनुभाग के ग्राम मछंड क्षेत्र में हुई बहुत तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरीका से बर्बाद हो चुकी है बता दें कि एक किसान जो मछंड का निवासी है टिल्लू राठौर उसका कहना है कि मैंने पैसों से जमीन जोती थी और खाद्य बीज भी उधार लिया था अब मैं क्या करूं मैं अपने बच्चों का पेट कैसे पा लूंगा मेरा सब कुछ बर्बाद हो चुका है।

गौरतलब है कि 10 बीघा जमीन में पूरी तरीके से फसल बर्बाद हो चुकी है मेरे गेहूं की फसल पूरी तरीका से पानी और ओले से बर्बाद हो गई हैं साथ में चना पूरे तरीके से बर्बाद हो गए हैं। ऐसे ही आसपास और खेतों में फसल बर्बाद हो चुकी है आसपास के गांव में भी भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसल को बहुत नुकसान हुआ है किसान बहुत ज्यादा दुखी है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”809508860″]
