Bhind News : ओलावृष्टि में खेतो में खड़ी मूँग की फसल को हुआ भारी नुकसान

Bhind News : ओलावृष्टि में खेतो में खड़ी मूँग की फसल को हुआ भारी नुकसान

भिंड,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के भिंड (bhind) जिले में तपती धूप के बाद अब मौसम ने करवट ली है। बुधवार की दोपहर के पश्चात जिले के कई हिस्सों में तेज हवा के बाद बारिश शुरु हुई। करीब 30 मिनट की बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। हालांकि, जिले के कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं।

यह भी पढ़े…भंवर लाल जैन हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दबोह क्षेत्र में आज हुई ओलावृष्टि से मूँग की फसल को भारी नुकसान हुआ है फसल पककर तैयार हो चुकी थी केवल 15 दिन बाद फसल को कटना था परंतु प्रकृति के प्रकोप ने अन्नदाता को बर्बाद कर दिया। 15 मिनिट हुई ओलावृष्टि से फसल को 60 प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”713774546″]

यह भी पढ़े…MP: किसानों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, इस योजना के तहत घटाई गई परफॉर्मेंस गारंटी, मिलेगा लाभ

बता दे कि दबोह क्षेत्र के ग्राम मारपुरा सहित समूचे क्षेत्र में हजारों बीघा रकवा में मूँग की फसल बोई हुई थी किसानों की मानें तो पूर्ण रूप से फसल नष्ठ हो गई।फिलहाल अभी तक मोके पर कोई भी अधिकारी नही पहुँचा।

[dgv_vimeo_video id=”713774844″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews