Bhind News : रेत के अवैध खनन, परिवहन पर नहीं लग पा रही है रोक

Bhind News : रेत के अवैध खनन, परिवहन पर नहीं लग पा रही है रोक

Bhind News : वैसे तो चंबल आईजी की मंशा है कि पूरे चंबल क्षेत्र में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन होने नहीं दिया जाएगा लेकिन भिंड जिले के अंतर्गत आने वाले असवार थाना प्रभारी चंबल आईजी की मंशा पर पानी फेरने में लगे हुए हैं सूत्र बताते हैं कि इस समय थाना क्षेत्र में खुलेआम रेत का अवैध खनन एवं परिवहन निरंतर हो रहा है।

सूत्रों की मानें तो गिरवासा, लिलवारी आदि जगहों पर खुलेआम रेत का पांडुबियो द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन हो रहा है रोजाना 90 से 120 ट्रक रेत का परिवहन करने में लगे हुए हैं सूत्र बताते हैं कि थाना प्रभारी द्वारा प्रत्येक वाहन से ₹1000 पर चक्कर रोजाना लिए जा रहे हैं क्योंकि इस समय भिंड जिले में पुलिस अधीक्षक भी नवागत है और चंबल आईजी की आदेश की अवहेलना करने वाले ऐसे थाना प्रभारी की मनमर्जी कब तक चलती?

[dgv_vimeo_video id=”825933552″]

[dgv_vimeo_video id=”825939977″]

भूसे से भरे ट्रैक्टर तक से की जा रही है वसूली

सूत्रों की मानें तो इस समय असवार थाना क्षेत्र के चौरई तिराहे पर भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से भी खुलेआम वसूली की जा रही है जबकि भिंड कलेक्टर का खुला आदेश है कि किसानों के ट्रैक्टरों को जाते समय कोई रोक-टोक ना की जाए वहीं सूत्र बताते हैं कि खुलेआम रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकल जाती हैं उन पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है लेकिन बेचारे किसानों को खुलेआम परेशान किया जा रहा है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”825940275″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews