Bhind News : लहार पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, तीन सदस्य गिरफ्तार

Bhind News : लहार पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, तीन सदस्य गिरफ्तार

Bhind News : भिंड की लहार थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है, लहार थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी तादाद में सोने चांदी के जेवरात और सहित 23 चोरियों का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर बताया कि लहार थाना इलाके के रूहानी गांव में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें लहार थाना प्रभारी वरुण तिवारी की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की जिसमें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नीमच जिले के रहने वाले हैं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल नीमच पहुंचा और कुकड़ेश्वर इलाके में आरोपियों की लोकेशन मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

[dgv_vimeo_video id=”806825406″]

गौरतलब है कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह कई सालों से अलग-अलग जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं, जिसमें भिंड, महेश्वर, खरगोन, नीमच, जावरा, रतलाम, उज्जैन के अलावा उत्तर प्रदेश के इटावा राजस्थान के चित्तौड़गढ़, किशनगढ़ कर्नाटक के चित्रदुर्गा कोपरगांव गुजरात के मेहसाना सहित 23 चोरी की वारदात स्वीकार की है, गिरफ्तार तीनों आरोपियों से 105 ग्राम सोना ढाई किलो चांदी के जेवरात और चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग में आने वाले कई उपकरण भी बरामद किए है।

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”806826623″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews