Bhind News : मेहगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, तीन आरोपी गिरफ्तार

shahdol news

Bhind News : भिंड की मेहगांव थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है, मेहगांव थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी तादाद में सोने चांदी के जेवरात और सहित 12 वारदातों का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

थाना प्रभारी मेहगांव निरी0 रविन्द्र शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम खेडा धाना बिजौली का रहने वाला आरोपी लगातार चोरी तथा नकबजनी की घटनायें क्षेत्र में घटित कर रहा है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी मेहगांव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम खेडा थाना बिजौली में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ के उपरांत अन्य दो आरोपियों को कस्बा गोहद से हमराह बल की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया, तीनों आरोपियों ने पूछताछ पर स्वीकार किया।

[dgv_vimeo_video id=”812412824″]

बता दें कि रात्रि में कस्बा मेहगांव से उन्होंने एक घर से ताला व कुन्दी तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चोरी किये थे जिस पर आरोपियों के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवरात जनकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये बरामद बताई जा रही है तथा पुलिस मामला दर्ज कर ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”812413037″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews