Bhind News : गल्ला व्यापारी के साथ लाखों की लूट, गाड़ी पंचर हुई, रास्ते में छोड़ भागे बदमाश

Bhind News : गल्ला व्यापारी के साथ लाखों की लूट, गाड़ी पंचर हुई, रास्ते में छोड़ भागे बदमाश

Loot with Galla trader in Bhind’s Gohad : भिंड जिले के गोहद में आज गल्ला मंडी के गेट पर बदमाशों ने गल्ला व्यापारी राकेश सिंघल का रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए, बदमाश दिल्ली नंबर की गाड़ी से आये थे लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी पंचर हो गई तो वे उसे छोड़कर सरसों के खेतों की तरफ भाग गए, पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

आज बुधवार को गल्ला मंडी में उस समय हडकंप मच गया जब एक व्यापारी बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा, जब तक लोगो कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाश गल्ला व्यापारी का बैग छीनकर भाग गए, बदमाश सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो से आये थे, जिनकी सही संख्या का अंदाजा नहीं लग पाया है लेकिन अनुमान है कि संख्या चार पांच हो सकती है।

बताया जा रहा है कि बैग में करीब 14 लाख 50 हजार रुपये थे, लूट करने के बाद बदमाश स्कॉर्पियो में सवार  होकर भाग गए लेकिन मदनपुरा के पास जाकर उनकी गाड़ी पंचर हो गई तो वे खेतों में भाग गए, गाड़ी का नंबर DL 3C CR 1400 है, सूचना मिलते ही गोहद थाना पुलिस ने मदनपुरा के आसपास सर्चिंग शुरू कर दी है। खास बात ये है कि जिस गाड़ी से लूट की घटना की गई है उसपर भाजपा का झंडा लगा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”790352568″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews