मयंक शर्मा ने UPSC IES में हासिल की 26 वीं रैंक

मयंक शर्मा ने UPSC IES में हासिल की 26 वीं रैंक

Bhind News : शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. दिलीप शर्मा के पुत्र मयंक शर्मा का चयन लोक सेवा आयोग नईदिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय अभियांत्रिक सेवा (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस) 2022 में हुआ है। मयंक ने पूरे भारत में 26वीं रैंक हासिल की है।

बता दें कि मयंक उज्जैन के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने इंदौर के एसजीएसआईटीएस से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में वर्ष में बी-टेक की डिग्री प्राप्त की। इसके पहले मयंक का कैंपस के माध्यम से चयन विप्रो टेक्नोलॉजी के में हुआ था लेकिन उन्होंने वह नौकरी स्वीकार न करते हुए सिविल ए सर्विसेस की तैयारी करने का निर्णय लिया। उनका चयन गेट में भी तीन बार हो चुका है और वर्तमान में परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत शासन में तकनीकी अधिकारी के रूप में हैदराबाद में कार्यरत हैं।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews