
भिंड, सचिन शर्मा। भिंड (Bhind) में सहकारिता मंत्री (Cooperation Minister ) अरविंद सिंह भदौरिया (Arvind Singh Bhadauria) और क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) की मौजूदगी में करीब 2500 शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही जिन शिक्षकों को वैक्सीन नहीं लगी थी उन्हें वैक्सीनेट किया गया।
यह भी पढ़ें…Indore News : ऑनलाइन गेम की लत बनी मौत का कारण, युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
बतादें कि भिंड के इतिहास में पहली बार शिक्षकों का सम्मान 2018 में भिंड विधायक संजीव सिंह के द्वारा हुआ था। तब से अब तक लगातार ये कार्यक्रम होता चला आ रहा है। इस मौके पर भिंड विधायक संजीव सिंह ने कहा कि भिंड वीरों की भूमि है कुछ लोगों ने भिंड का नाम दस्यु के लिए बदनाम किया है वो सरासर गलत है। सबसे अधिक भिंड से देश के लिए सैनिक शहीद हुए हैं। और शिक्षकों से अनुरोध है कि अपना दायित्व निभाएं ताकि भिंड का शिक्षा क्षेत्र में नाम रोशन हो।
मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने भिंड विधायक संजीव सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ राम-लखन सिंह की शिक्षक सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षक जीवन को जीने की राह सिखाते हैं, शिक्षकों की जो भी शिकायतें हैं उन्हें हम शासन-प्रशासन के सामने रखेंगे। पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने भी शिक्षकों को अपना गुरु बताते हुए कहा शिक्षक हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ राम-लखन सिंह, विधायक संजीव सिंह, कलेक्टर सतीश कुमार एस सभी ने आज शिक्षक दिवस पर छात्र जीवन को याद करते हुए गुरूओं को नमन किया।
यह कार्यक्रम भिंड सांस्कृतिक मैरिज गार्डन में किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ रामलखन सिंह, भिंड विधायक संजीव सिंह,आर के उपाध्याय जेडी एजूकेशन, कलेक्टर सतीश कुमार एस सहित कई शिक्षा अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
https://vimeo.com/598258798
