Bhind News : भैंस चराने गए दो बच्चों की अमृत सरोवर तालाब में डूबने से हुई मौत

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Bhind News : मध्य प्रदेश के भिंड जिले के उमरी गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ दो बालकों की मौत बिलाव गांव के पास स्थित अमृत सरोवर तालाब में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बालक भैंस चराने गए थे। पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम को बिलाव गांव में रहने वाले 14 वर्षीय बालक गुलफान अपने साथ 11 वर्षीय सोनू के साथ भैंसों को चराने के लिए गए थे। भैंस तालाब में जाने पर जब गुलफान ने उसे निकालने की कोशिश की तो पैर फिसलने पर वो पानी में चला गया। ये सब कुछ तालाब के पार पर अपनी भैंस को चरा रहा सोनू ने देखा तो वो बचाव के लिए तालाब की ओर चला गया। इसी समय साेनू भी तालाब की गहराई में जाने से डूब गया। दूसरे चरवाहे बालकों ने जब इस घटना को देखा ताे गांव में सूचना दी।

गांव से गोताखोर पहुंचे और उन्होंने शव को पानी से निकलवाया। दोनों बालिकों की मौत होने पर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम कराया। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि गुलफान चौल गांव पोरसा का रहने वाला है। वो पिछले दिनों अपने मामा के घर आया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews