
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Bhind News: मध्य प्रदेश की भिंड जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस सर्च कर रही है।
शराब डालकर आग लगाया
दरअसल, भिंड जिले के बरथरा निवासी फरियादी मंगलसिंह पिता चुक्खू सेन उम्र 44 साल की बेटी से लगभग डेढ़ महीने पहले गांव के दो लोगों ने छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले को लेकर आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ राजीनामा को लेकर दबाव बना रहे थे। वहीं, 12 मई को फरियादी अपने परिवार के साथ खेत में फसल की रखवाली के लिए गया था। वहां आरोपियों के द्वारा फरियादी के साथ राजीनामा को लेकर बात की गई। जब किसान ने राजीनामा करने से मना कर दिया तो आकाश कौरव, बलवीर कौरव और जनवेद कौरव मारपीट की और बाद में किसान पर शराब डालकर आग लगा दी।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी
दबोह थाना टीआई राजेश शर्मा के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर हैं। इस दौरान पुलिस ने घर पर दबिश देकर आरोपी आकाश पिता नारायण सिंह कौरव और बलवीर पिता पन्नालाल कौरव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरा आरोपी जनदेव कौरव फरार हो गया। इस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबोह, आलमपुर, असवार के अलावा यूपी के सटे इलाको में दबिश दी जा रही है।
