भिण्ड: जुआ के खिलाफ पुलिस ने उठाया सख्त कदम, 7 लोग गिरफ्तार, लाखों के कैश के साथ स्कॉर्पियो जप्त

भिण्ड: जुआ के खिलाफ पुलिस ने उठाया सख्त कदम, 7 लोग गिरफ्तार, लाखों के कैश के साथ स्कॉर्पियो जप्त

भिण्ड, सचिन शर्मा। मध्यप्रदेश में आजकल अवैध नशा, हथियार और जुआ को लेकर प्रशासन सख्त है। पूरे राज्य में इस मामले को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिह चौहान और अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन में और एस.डी.ओ.पी लहार अबनीश बंसल के मार्गदर्शन में भिण्ड (Bhind) जिले में अभियान चलाए जा रहे हैं। अबैध जुआ,शराब एवं हथियार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत आज थाना प्रभारी आलमपुर केदार सिह यादव को इलाका में घूमते वक्त सूत्रों से सूचना मिली की चौहान ढाबा कस्बा आलमपुर पर एक कमरे के अंदर 6-7 व्यक्ति हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।

यह भी पढ़े…मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर 7000 लीटर लहान किया जब्त

मुखबिर की सूचना को ध्यान में रखते हुए  चौहान ढाबा पर पहुंचा। उस समय रात्रि का समय था। हमराह फोर्स के मदद से घेराबंदी की पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने की कोशिश की पर नाकामयाब रहे और पुलिस ने सात लोगों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास एक लाख उन्नीस हजार एक सौ तीस रूपये कैश, ताश की गड्डी, एक स्कार्पियो क्रमांक UP93BP8028 और अन्य कई कीमती चीजें जप्त किया गया।

यह भी पढ़े…Dabra News : आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत एक अन्य गंभीर रूप से घायल

जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया थाना प्रभारी केदार सिंह यादव की इस कार्यवाही में सउनि हुकमसिंह चौधरी, सउनि मुकेश कुमार, प्र.आर.ब्रिजेन्द्र सिह, प्र.आर. सुरेन्द्र वर्मा, आर.प्रदीप, आर. मंगल आर.सिद्धांत कौरव, आर.नारायण सिह, आर.रामगोपाल ओझा, आर.जितेन्द्र सिहारे, म.आर. लाली प्रजापति सैनिक किलोल सिह, सैनिक अनुराग छारी ने इस पूरे अभियान में सराहनीय भूमिका निभाई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews