
Bhind Weather Update : मध्य प्रदेश के मौसम में रविवार से ही बड़ा बदलाव देखने को मिलने लगा है। 15 जनवरी से तापमान में गिरावट के साथ तीव्र ठंड का असर दिखाई देगा, जिसका प्रभाव 18 जनवरी तक बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण अगले चार से पांच दिन तक पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीत लहर चलने की भी संभावना है। 18 जनवरी के बाद हवाओं का रुख दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगा और फिर तापमान में इजाफा होने लगेगा। 20 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले में दिखा ठंड का प्रकोप
इसी कड़ी में ठंड का प्रकोप भिंड जिले में भी देखने को मिला है। आवारा पशुओं की बड़ी दुर्दशा हो रही है। न उनके लिए अलाव की व्यवस्था है और न ही उनके रुकने के लिए कोई ठिकाना है। ऐसा ही देखने को मिला लहार नागपालिका के वार्ड नं 15 में जहां रात भर की कड़ाके दार ठंड के बाद भूख और ठंड से गाय तड़पती और कांपती रही। जिसके बाद मोहल्लेवालों ने अलाव जलाया और उसे तपाया। इसके बाद उसके ऊपर कपड़ा उड़ाया और खाने को दिया, जिसके बाद उसे राहत मिली।
[dgv_vimeo_video id=”789932985″]
अलाव की की जाए व्यवस्था
वहीं, मोहल्लेवालों का कहना है कि जगह- जगह अलाव की व्यवस्था की जाए। जिससे उन्हें राहत मिले और गाय माता की देखभाल की जाए ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके। दरअसल, जनवरी में इस प्रकार की ठंड के प्रकोप से फसलों को काफी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, क्षेत्र में ठंड के प्रकोप से फसलों में बर्फ जमी हुई नजर आ रही है। जिससे किसान भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। ठंड के कारण कुछ फसलों के काफी ज्यादा नुकसान होने की बात कही जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”789932901″]
20 जनवरी को बादल छाने के आसार
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रूख उत्तर-पश्चिमी हो गया है। जिसके कारण 15 जनवरी की रात से ही पारे में तेजी से गिरावट आई है। ग्वालियर- चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल में कोहरा भी छाया रहा। वहीं, अगले 3 दिन के दौरान भोपाल और इंदौर में रात का पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है और ठंड में तेजी आएगी। बता दें आज यानि 16, 17 और 18 जनवरी को भी यही हालात बने रहेंगे। वहीं, 19 जनवरी के बाद हवाओं का रुख दक्षिणी पश्चिमी होने लगेगा और 20 जनवरी को बादल छाने के आसार है। 20 जनवरी से बादल छाने के आसार है, जिसका प्रभाव छतरपुर और जबलपुर में देखने को मिलेगा। 22 और 23 जनवरी को भी घने बादल छाएंगे। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाने से दिन का पारा गिरेगा जबकि रात का पारा चढ़ जाएगा।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

