भिण्ड के वकील ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाई युवक की जान, वीडियो वायरल

भिण्ड के वकील ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाई युवक की जान, वीडियो वायरल

भिण्ड, गणेश भारद्वाज| कहा जाता है मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय। लेकिन भिण्ड में बोला जा रहा है ‘जाको राखें महेश वकील मार सके ना कोय….,ऐसा ही कुछ वाक्या भिण्ड नगर के बीचोंबीच स्तिथ गौरी सरोवर में सामने तब आया जब एक युवक के द्वारा एक कार अनियंत्रित होकर गौरी सरोबर में समा गई। जैसे ही कार सरोवर में गई तो वहां पास ही सरोवर किनारे रहने वाले एड महेश मिश्रा ने कार चला रहे युवक को बचाने तेजी से गहरे गौरी सरोवर में छलांग लगा दी और बड़े भारी प्रयास से कुछ अन्य लोगों के प्रयास से उस युवक रितिक उर्फ पिंकू जैन की जान बचा ली, दो रोज पहले घटित हुई इस वारदात के बाद आज एड महेश मिश्रा के द्वारा डूबते युवक को बचाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो देख लोग एडवोकेट मिश्रा जी के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्ञात हो कि मिश्रा जी इससे पहले भी गौरी में डूबने वाले लोगों की जान बचा चुके है। ज्ञात हो कि पिछले मार्च महीने में शिवरात्रि के दिन भी एक कार के डूबने के कारण तीन लोगों की मौत हुई थी। कार चालक युवक रितिक उर्फ टिंकू जैन पुत्र प्रमोद जैन निवासी हाट बाजार भिण्ड को बचाने वाले इन वकील साहब को अटेर के पूर्व विधायक हेमन्त कटारे ने राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर डॉ. वीरेंद्र नवल सिंह रावत को पत्र लिखा है। इस साहसी कार्य के लिए सोशल मीडिया पर लोग वकील महेश मिश्रा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1328752202500907008

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews