दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत

भिंड| मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरूवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ| ट्रक और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई| हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई|

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर को बिरखडी नदी के पास बने पेट्रोल पंप के पास हुआ| जब तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से आ रही अल्टो कार में ट्रक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई| इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई| सभी मृतक उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बताए गए हैं। ग्वालियर में आयोजित एक समारोह में शामिल होकर यह परिवार कार से आ रहा था| कार से मृतकों को मुश्किल से निकाला गया| पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में दीप सिंह 45 पुत्र सतनाम सिंह कुशवाह, दीप सिंह की पत्नी कमलेश सिंह 40, दीप सिंह की बहन जीवन देवी 50 पत्नी सुरेंद्र चौहान, जीवन देवी की बेटी नीतू 24 पति हवलदार लोकेंद्र सिंह तोमर अंबाह गोल की गढ़िया मुरैना, नीतू का बेटा ऋषभ तोमर उम्र 10 साल, रिश्तेदार वीर सिंह चौहान उम्र 50 साल निवासी वंशी का नगरा इटावा उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल है। कार दीप सिंह चला रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews