पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 को किया निलंबित

पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 को किया निलंबित

भिंड। मध्य प्रदेश के भिड ज़िले में पटवारियों पर गाज गिरी है। प्रशासन ने पांच पटवारियों को काम में लापरवाही करने के लिए निलंबित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा लोगों को उनके गांव, चैपाल पर सुविधाएं देने आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर शुरू किए गए हैं। कल अटेर में इस शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर छोटे सिंह शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में दो पटवारी के अनुपस्थिति और तीन पटवारियों की शिकायत मिलने पर निलंबित कर दिया।

शिविर में गोहदूपुरा हल्के की पटवारी संगीता भदौरिया, बिजपुरा हल्के के पटवारी धर्मेंद्र भदौरिया अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा पटवारी आशीष त्रिपाठी, शमीम खान और जितेंद्र राठौर को शिकायत मिलने पर निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जवासा सचिव मुकेश भदौरिया, चैकी सचिव सुमन बघेल, जौरी सचिव विनोद शर्मा, घिनोंची सचिव बलराम नरवरिया और स्यावली सचिव राजेश राजावत को निलंबित किया है। अटेर के शिविर में 104 आवेदन आए। इनमें राजस्व विभाग के 49, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 27, बिजली कंपनी के 9, पीएचई के 3 आवेदन आए। कलेक्टर ने सभी आवेदन ऑनलाइन करवाए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews