बसपा विधायक संजू ने पूरा किया वादा, गौशाला का किया लोकार्पण

बसपा विधायक संजू ने पूरा किया वादा, गौशाला का किया लोकार्पण

भिण्ड @ गणेश भारद्वाज|
सड़कों पर घूमती बेसहारा गायों को गौशाला में रखकर उनकी देखभाल के लिए प्रदेश सरकार की योजना प्रोजेक्ट गौशाला के तहत गुरूवार को विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने ग्राम पंचायत बबेड़ी में जय जगराम बाबा गौशाला का लोकार्पण किया। यह गौशाला 27 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई है जिसमें सौ गाय को रखा जायेगा। इस अवसर पर विधायक संजीव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब हम गांव-गांव जनसम्पर्क कर रहे थे। तो आप लोगों के द्वारा एक ही समस्या उभरकर सामने आ रही थी। कि इन अवारा गायों की व्यवस्था करायी जाये। उस वक्त मैंने आप सभी से जो वादा किया था वह वादा आज मैंने पूरा कर दिया। गौशाला में प्रारंभिक रूप से 100 गायों को रखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए गायों के लिए शेड के अतिरिक्त चारागाह भूमि की व्यवस्था की गई है। बारिश सिर पर है ऐसी स्थिति में सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गौवंशों को छत की आवश्यकता है। जो जल्द ही पंचायतों में पूरी की जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बबेड़ी में नलजल योजना के तहत टंकी का निर्माण हो रहा है शीघ्र ही पंचायत के प्रत्येक घर में पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचेगा। आपके शासकीय हाईस्कूल बबेड़ी का उन्नयन कर हायरसेकेण्डरी करा दिया गया है जिससे बालिकाएं गांव में ही हायर सेकेण्डरी तक अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।
इस अवसर पर नीतू सिंह राजावत सरपंच बबेड़ी, पिन्टू सिंह राजावत, अजीत सिंह भदौरिया पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका भिण्ड, ओपीएस कौरव जनपद सीईओ, रमेश भदौरिया एसडीओ कृषि विभाग, सुरेन्द्र सिंह मुकुटसिंह का पुरा, सोवरनसिंह, शंभूसिंह, रणवीर सिंह, मुकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुदामा सिंह, सुल्तानसिंह, संतोष श्रीवास्तव, श्यामवीरसिंह, डॉ. अभिलाख सिंह, मनोज कुशवाह भारौली, ब्रजेश शर्मा, सुनीलसिंह, पंचम सिंह, रामशरन सरपंच नुन्हाटा नृपतसिंह बाबा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews