उपचुनाव: बसपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, गोहद-मेहगांव से यह होंगे प्रत्याशी

उपचुनाव: बसपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, गोहद-मेहगांव से यह होंगे प्रत्याशी

भिण्ड, गणेश भारद्वाज|
प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने आठ प्रत्याशी घोषित कर दिये है। जिले की मेहगांव विधानसभा से योगेश मेघ सिंह नरवरिया व गोहद से यशवंत पटवारी प्रत्याशी घोषित किये हैं। उपचुनाव की जंग में बसपा ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि उपचुनाव में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी| अब उम्मीदवारों की घोषणा पहले कर बसपा ने भाजपा और कांग्रेस से बाजी मार ली है| अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में बसपा, भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ा सकती है|

भिण्ड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा है कि गोहद और मेहगांव में दमदारी से उतरेगी हमारी पार्टी, हम तीसरी ताकत के रूप में उभरने की तैयारी में जुट गए है। भिंड जिले में 5 विधानसभा हैं जिनमें बसपा अपनी अच्छी पकड़ रखती है मेहगांव विधानसभा से पूर्व में बसपा के बादशाह सिंह गुर्जर विधायक रह चुके हैं।

जिले की गोहद और मेहगांव के अलावा जौरा से पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह, मुरैना से राम प्रकाश राजौरिया, अम्बाह से भानुप्रताप सिंह सखबार, डबरा सुरक्षित से संतोष गौड़, पोहरी से कैलाश कुशवाहा व करैरा से राजेन्द्र जाटव को प्रत्यासी घोषित किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews