एमजेएस कॉलेज में कानून की सेमेस्टर परीक्षा में जमकर नकल

एमजेएस कॉलेज में कानून की सेमेस्टर परीक्षा में जमकर नकल

भिण्ड। गणेश भारद्वाज।

कानून का ज्ञान प्राप्त करके कल वकील बनने वाले 2 परीक्षार्थियों को आज तहसीलदार प्रमोद गर्ग ने रंगे हाथों पकड़ा। एमजेएस कॉलेज में बनाए गए दो परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों की सीट के नीचे बड़ी मात्रा में नकल की पर्चियां देखी गई।

वैसे तो कहा जाता है कि जिले में नकल का नामोनिशान मिट चुका है लेकिन यह बात हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं में लागू होती है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर जिले के शासकीय और अशासकीय कॉलेजों में जहां परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं वहां पर नकल के नजारे देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही मामला आज जिले के प्रमुख लीड कॉलेज एमजेएस कॉलेज में उस समय देखने को मिला जब परीक्षार्थियों की शिकायत पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रमोद गर्ग अचानक एमजेएस कॉलेज में बनाए गए दो परीक्षा कक्षा में पहुंचे । परीक्षा कक्ष में श्री गर्ग ने 2 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा वहीं दोनों ही कक्ष में परीक्षार्थियों की सीट के नीचे नकल की पर्चियां भी बड़ी मात्रा में देखने को मिली। एसडीएम मोहम्मद इकबाल के निर्देश पर श्री गर्ग ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है सभी परीक्षार्थियों को पूरी तरह से चेक करके ही कॉलेज में प्रवेश करने दिया जाए अगर भविष्य में इस तरह की पुनरावृति होती है तो केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई के लिए यूनिवर्सिटी को लिखा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews