कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित करने वाला पटवारी निलंबित

कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित करने वाला पटवारी निलंबित

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। भिंड कलेक्टर एक लापरवाह पटवारी को निलंबित (Patwari suspended) कर दिया है।  कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम ने पटवारी पदम् सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका चार्ज दूसरे पटवारी को दे दिया और निलंबित पटवारी को तहसील में अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार लहार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 निवासी चंदन विश्वकर्मा ने कलेक्टर जनसुनवाई में कलेक्टर से स्वयं को शासकीय कागजों में मृत से जिंदा कराए जाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। फरियादी ने कलेक्टर सतीश कुमार एस से शिकायत की थी कि लहार तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारियों पटवारी, तहसीलदार व अन्य संबंधित लोगों ने मेरे भतीजे से मिलीभगत कर मुझे कागजों में मृत घोषित कर मेरी सारी संपत्ति मेरे भतीजे के नाम कर दी है।

ये भी पढ़ें – इंदौर : सहायक आबकारी अधिकारी को माफिया की मदद के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी

फरियादी की शिकायत पर जिला कलेक्टर भिंड ने लापरवाह पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसडीएम लहार द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि पटवारी पदम् सिंह यादव द्वारा वारिसान की गलत जानकारी दी है। शिकायत के बाद पटवारी को 11 अक्टूबर को नोटिस देकर जवाब मांगा गया लेकिन वो संतोषप्रद नहीं है।

ये भी पढ़ें – समर्थकों से बंदूकें उठवाकर शक्ति प्रदर्शन कर फंसे भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी, कलेक्टर बोले – निरस्त होंगे लाइसेंस

पटवारी द्वारा वारिसान की गलत जानकारी देना प्रथम दृष्टया लापरवाही है इसलिए पटवारी पदम् सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है , आदेश में पटवारी पदम् सिंह यादव का चार्ज पटवारी बादाम सिंह यादव को देने के निर्देश हैं। निलंबन अवधि में पटवारी पदम् सिंह यादव का मुख्यालय लहार तहसील कार्यालय रहेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews