UP से आकर MP में कर रहे थे लूट, इंटर स्टेट चेन स्नेचर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

UP से आकर MP में कर रहे थे लूट, इंटर स्टेट चेन स्नेचर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। MP (MP News) से लगे UP (UP News) के जिलों के बदमाश अक्सर यहाँ आकर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और ये मानकर चलते हैं कि एमपी की पुलिस उनको कभी गिरफ्तार नहीं कर पायेगी।  लेकिन उनकी ये खुशफहमी अब ग़लतफ़हमी में बदल गई है।  भिंड पुलिस ने एक ऐसे शातिर इंटर स्टेट चेन स्नेचर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार (Inter state gang caught) किया है जो उत्तर प्रदेश के इटावा से आकर भिंड में सोने की चेन लूट (gold chain robbers)  की घटनाओं को करने के बाद फरार हो जाते थे।

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने 09 अप्रैल को 56 साल की फरियादिया मंजू जैन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे पैदल अपने घर जा रही थी तभी पुलिस लाइन सब्जी मंडी की तरफ से काली मोटरसाइकिल पर लड़के बैठे हुए आये और गले पर झपट्टा मारते हुए सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – 36 के 36 गुण मिलते है इनके, दूल्हा-दुल्हन के मारपीट वाले वीडियो पर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिए मजे, देखे वीडियो

इसी तरह 23 अप्रैल को 50 साल की मिथिलेश शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत लिखवाई कि वे बड़े हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी तभी दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए और मेरे गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट कर भाग गए। एक ही महीने में चेन लूट की दो घटना एक ही थाना क्षेत्र में होने से पुलिस अलर्ट हो गई।

ये भी पढ़ें – MP News : इस बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, कई जिलों को मिलेगा लाभ, पालिसी को जल्द मिलेगी मंजूरी!

एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान (Bhind Police)ने इसपर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए, उन्होंने एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे और सीएसपी मनीषा रेड्डी को अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कोतवाली थाने और साइबर सेल को सीसीटीवी फुटेज और टेक्नीकल एविडेंस जुटाने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी पकड़ लिए गए।

ये भी पढ़ें – MP News : BJP में नियुक्तियां, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मालूम चला कि बदमाश उत्तर प्रदेश के इटावा साइड से आते हैं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इटावा के बदमाशों की कुंडली खंगालनी और नजर रखनी शुरू कर दी।  इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वही आरोपी आज 3 मई को फिर से कोई घटना करने आ रहे हैं।

मुखबिर से पिन पॉइंट सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पुराने रेलवे स्टेशन के पास घेरकर पकड़ लिया।  पूछताछ में बदमाशों ने दोनों घटनाएं करना स्वीकार कर लिया, भिंड पुलिस को मालूम चला है कि दोनों के ऊपर पहले से ही लूट, चोरी जैसे अपराध पुलिस थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, और एक सफ़ेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews