कंप्यूटर बाबा ने प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर रेत खदान पर मारा छापा

कंप्यूटर बाबा ने प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर रेत खदान पर मारा छापा

भिण्ड।गणेश भारद्वाज।

जिले की नदियों से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने के लिए आज अचानक कमलनाथ सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने भारौली थाना क्षेत्र की सिंध नदी की गोरम रेत खदान पर प्रशासनिक अमले के साथ छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में बाबा के द्वारा रेत के अवैध उत्खनन में जुटी हुई तीन पोकलेन मशीनों को जब किया गया । कंप्यूटर बाबा के साथ मेहगांव के एसडीएम गणेश जायसवाल एवं खनिज विभाग का अमला भी साथ रहा । छापा मार कार्यवाही के बाद बाबा ने कहा कि अब कमलनाथ सरकार है शिवराज सरकार नहीं। रेत माफिया को सावधान होना अब प्रदेश की नदियों को नहीं लूटा जा सकेगा अब प्रदेश में अवैध उत्खनन किसी भी कीमत पर नहीं होगा।

ज्ञात हो कि पिछले कई सालों से जिले में रेत माफिया के द्वारा अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है और सूत्रों की मानें तो इस कारोबार में सफेदपोश और खाकी एवं प्रशासनिक अमले का बड़ा हाथ शामिल है अब देखना यह है कि कंप्यूटर बाबा की यह कार्रवाई केवल ढकोसला मात्र साबित होगी या कुछ ठोस कार्रवाई हो सकेगी क्योंकि जिले के ही सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह सरे आम जनमानस से अवैध उत्खनन को न रोक पाने के लिए माफी मांगने के बाद भी अवैध उत्खनन नहीं रुका है अवैध उत्खनन बदस्तूर वैसे के वैसे चालू है इस पूरे उत्खनन के खेल में पुलिस भी पूरी तरह से संलिप्त दिखाई देती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews