वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, पार्टी से निष्कासित करने दिल्ली भेजा जाएगा प्रस्ताव

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, पार्टी से निष्कासित करने दिल्ली भेजा जाएगा प्रस्ताव

भिंड, गणेश भारद्वाज। जिला कांग्रेस की मीटिंग में पूर्व मंत्री और लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह (Dr. Govind singh) तथा अन्य कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ निंदा प्रस्ताव (condemnation motion) पारित हुआ है। मेहगांव उपचुनाव में भितरघात को लेकर ये निंदा प्रस्ताव लाया गया। अब डॉ गोविंद सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित करने के लिए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) सहित दिल्ली के आला नेताओं, कमलनाथ (kamalnath) और भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल (jayshreeram baghel) तथा पूर्व विधायक हेमंत कटारे समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुआ, इस दौरान बैठक में जमकर हंगामा हुआ।

भिंड जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मेहगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली हार के बाद समीक्षा में लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह के खिलाफ प्रस्ताव पारित हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि 114 पदाधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। अब डॉक्टर गोविंद सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव सोनिया गांधी सहित दिल्ली में सभी बड़े नेताओ और भोपाल में पीसीसी भेजा जाएगा। बैठक में अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि मेरा पद रहे या न रहे, बेशक मेरी जान चली जाए लेकिन मैं कांग्रेस को हराने वालों के खिलाफ खुलकर बोलूंगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews