‘अपना वोट डालो और जो नही है उसका भी डालो’, कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो वायरल

congress-candidate-video-viral-on-social-media

भिंड।

मधयप्रदेश की मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ओपीएस भदौरिया अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे हैं कि आपको पोलिंग बूथ पर अपना तो वोट डालना ही है साथ ही में आपके घर के परिवार के वह लोग जो वहां है नहीं, उनका भी वोट डालना है, श्री ओपीएस भदौरिया मतदान ज्यादा से ज्यादा करने की बात तो कह रहे हैं लेकिन उसका अभिप्राय है कि वोट फर्जी भी डालो, मगर डालो जरूर। वह कह रहे हैं कि यदि आपके यहां 13 सौ वोटों की पोलिंग है तो कम से कम साढ़े 12 सौ वोट डालना ही चाहिए। वह बोल रहे हैं कि पिछले चुनाव में मेरी जो हार हुई थी वह मात्र 1000 वोटों से हुई थी इसलिए हर एक वोट का महत्व समझो और वोट डालो जरूर, चाहे कैसे भी।

ज्ञात हो कि भदौरिया गत विधानसभा चुनाव में 1200 से पराजित हुए थे। श्री भदौरिया को भाजपा के मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने हराया था इस बार एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वस्त कहे जाने वाले ओ पी एस भदौरिया को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है और इस बार विधानसभा क्षेत्र में उनकी स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने से जरूर उनकी और कांग्रेस की किरकिरी होती हुई दिखाई दे रही है और हो सकता है उनके इस तरह बोलने को लेकर इसका लाभ विरोधी पार्टियों को हो और कांग्रेस को कुछ ना कुछ खामियाजा भुगतना पड़े।

(वीडियो की सत्यता की एमपी ब्रेकिंग पुष्टि नहीं करता है)



Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews