कांग्रेस नेता और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

कांग्रेस नेता और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

भिंड, गणेश भारद्वाज

मध्यप्रदेश के भिंड जिले (Bhind District) में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे दो लोगों की गोलीमार (Firing) कर हत्या से इलाके में सनसनी फेल गई| बताया जा रहा जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक देहात थाना अंतर्गत ग्राम जवासा में आपसी विवाद को लेकर दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी गई| किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष 40 वर्षीय मुकेश उर्फ देवेंद्र सिंह कुशवाह और रिश्ते में उनके भतीजे 28 वर्षीय प्रवीण कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दोनों शनिवार दोपहर तेरहवीं के कार्यक्रम में गए थे| यहां लौटते समय बारिश के कारण मुकेश और प्रवीण सड़क किनारे एक झोपड़ी में रुककर खड़े हो गए। इसी दौरान रामशंकर कुशवाह अपने भाई बलराम कुशवाह और अन्य लोगों के साथ बंदूकों के साथ पहुंचे और मुकेश और प्रवीण पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। वारदात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews