ईवीएम पर सियासत जारी, अब यहां मतगणना कक्ष के बाहर धरने पर बैठी कांग्रेस

Congress

भिंड।

ईवीएम मशीन में कोई गड़बड़ी ना हो जाए इस बात को लेकर पूरे ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आशंकित है । इसी क्रम में भिंड में कांग्रेस आज यहां बनाए गए उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गई, धरने का नेतृत्व स्वयं कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दुबे कर रहे हैं, करीब आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ सड़क पर बैठकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कांग्रेसियों की मांग है कि पहले तो मतगणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की को एलईडी बाहर लगाई गई है।

वह छोटी है उसमें स्पष्ट कुछ नहीं दिखाई देता है इसलिए बड़ी एलइडी लगाने की व्यवस्था की जाए दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे का कहना है कि हमें आशंका है कि भाजपा यहां पर भी ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी करवा सकती है जैसी की बात अन्य जिलों में सामने आई है अभी भी कांग्रेस मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठी हुई है कांग्रेसियों का कहना है कि आने वाले 9 दिनों तक यहां से हटने वाले नहीं है यहीं पर बैठकर अपनी मशीनों की सुरक्षा करेंगे क्योंकि उन्हें भाजपा सरकार पर और भाजपा सरकार में काम करने वाली पुलिस पर किंचित मात्र भी भरोसा नहीं है अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रत्याशी पदाधिकारी चौबीसों घंटे मशीनों की सुरक्षा करने यहां बैठ पाते हैं या नहीं या फिर एक दिखावे के रूप में कुछ घंटों का प्रदर्शन धरना देकर अपने अपने घरों के लिए रवाना हो जाएंगे। ज्ञात हो कि भिंड में चतुष्कोण संघर्ष है जिस में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews