विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर बोले दिग्विजय सिंह, कहा-सावरकर थे देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार

Bhind news

भिंड, गणेश भारद्वाज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा किए जाने के ट्वीट के बाद राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भिंड (Bhind) में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी राजनीति पूरी तरह विभाजन पर निर्भर है। और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा की तुलना अंग्रेजों से भी कर दी। साथ ही उन्होंने विभाजन की राजनीति का सूत्रधार दामोदर वीर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) को बताया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से जिन्ना (Muhammad Ali Jinnah) को जिन्ना जी कहकर संबोधित किया।

यह भी पढ़ें…राजगढ़: परेड निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव के वाहन पर लगा उल्‍टा तिरंगा

कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस विभाजन की राजनीति को सावरकर ने शुरू किया, जिन्होंने पहली बार हिंदुस्तान और पाकिस्तान को अलग करने का लेख लिखा था, उसे जिन्ना ने आगे बढ़ाते हुए मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा ने मिलकर अपनी सरकार भी बनाई। उन्होंने कहा कि जिस मुस्लिम लीग ने विभाजन का प्रस्ताव पेश किया था, उसी के मुख्यमंत्री के नीचे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही विभाजन का स्मृति दिवस मनाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इतिहास पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि विभाजन स्मृति दिवस मनाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि जिस वीर सावरकर को वह मान मंडित करते हैं, विभाजन की नींव उन्होंने ही रखी थी। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से अल्पसंख्यक अत्याचार और गोधरा गुजरात के दंगों का हवाला देते हुए कहा कि जब तक आप गोधरा गुजरात के दंगे और आपके कार्यकाल में हो रहे अल्पसंख्यक अत्याचार पर रोक नहीं लगाएंगे तब तक आपका यह कथन ही कथन है। क्यों कि भाजपा का हाल मुंह पे राम बगल में छुरी वाला है।

इसके साथ ही लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit jawaharlal nehru) और सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) का नाम लेने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आभार जताया और बोले कि वैसे तो मैं प्रधानमंत्री का भाषण सुनता ही नहीं हूं, क्योंकि मन की बात सुन सुनकर कान पक गए हैं। वह बोले मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं सच बोलना उन्हें आता नहीं। आपको बता दें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए भिंड के लहार क्षेत्र में पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। इस दौरान लहार से विधायक पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह और कांग्रेस के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के अलावा भांडेर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारे फूल सिंह बरैया व कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, पिंकी कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह साथ रहे।

https://vimeo.com/587489132

यह भी पढ़ें…Guna News : थाना प्रभारी थे सामने लेकिन सफाई कर्मी ने किया ध्वजारोहण, जाने क्यों ?

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews