आपस में भिड़े कर्मचारी और कलेक्टर, बुलानी पड़ी पुलिस

आपस में भिड़े कर्मचारी और कलेक्टर, बुलानी पड़ी पुलिस

भिंड़।

मध्यप्रदेश के भिंड़ जिले से कलेक्टर और कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।यहां
कलेक्टर और न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच धरने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर बहस हो गई। स्थिति बिगड़ते देख शहर कोतवाली से पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में सीएमएचओ कर्मचारियों को मनाकर बैठक में लेकर आए।

मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। यहां सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा ने जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक बुलाई थी। एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सुपरवाइजर बैठक में जाने के बजाए जिला पंचायत परिसर में बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए, जैसे ही इसकी जानकारी कलेक्टर को लगी उन्होंने कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। कलेक्टर ने कहा आप लोग बैठक का बहिष्कार क्यों कर रहे हैं। कर्मचारी बोले- हमें सस्पेंड कर दो, बर्खास्त कर दो।इससे कलेक्टर नाराज होते हो गए और बोले हां! करेंगे और फिर सीएमएचओ की ओर देखते हुए बोले अरेस्ट कराओ… अभी।

इस पर कर्मचारी बिफर पड़े और बोले हां कर देओ। कर देओ। देखें कैसे करते हो? स्थिति बिगड़ते देख शहर कोतवाली से पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में सीएमएचओ कर्मचारियों को मनाकर बैठक में लेकर आए। सीएमएचओ ने कहा मैं कह रहा हूं अंदर चलो, किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।इस पर कर्मचारियों ने कहा आप कह रहे हो तो चलते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews