
भिंड, गणेश भारद्वाज
भिंड में लोगों की निजी भूमि पर रेत माफिया द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है और इस बारे में मना करने पर उन्हें धमाकाया जा रहा है। रौन थाना क्षेत्र के पटवारी हल्का परसाला के ग्राम बघेली बहादुरपुरा मजरा बिछौली में मेंहदा निवासी किसान राम अवतार शर्मा की निजी कृषि भूमि पर जबरन रेत माफियाओं द्वारा बंदूक की नोंक पर अवैध खनन किया जा रहा है। किसान द्वारा अपने खेत खसरा नम्बर 772 हो रहे अवैध खनन की शिकायत एसडीएम व एसडीओपी लहर से की गई किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। किसान परिवार दहशत में है और उन्हें बार बार धमकाया जा रहा है। अब फरियादी किसान द्वारा कलेक्टर वीरेंद्र रावत को शिकायती आवेदन देकर मांग की है कि बंदूक की नोक पर होने वाला अवैध रेत उत्खनन तत्काल रोका जाए।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

