भिण्ड: बस में मजदूर महिलाओं के साथ छेड़खानी, प्रतिकार करने पर दबंगों ने की लाठी डंडों से पिटाई

भिण्ड

भिंण्ड, गणेश भारद्वाज।  भिण्ड (bhind) से बड़ी ही असामाजिक (antisocial) और निंदनीय खबर सामने आई है। यहां जयपुर (jaipur) से बस में सवार होकर आ रहे दिहाड़ी मजदूर (daily wage workers) और महिलाओं के साथ दो दर्जन के करीब असमाजिक तत्वों (miscreants) ने बस रुकवा कर लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें दिहाड़ी मजदूर और उनके साथ महिलाएं घायल (injured) हो गई हैं। मामला आज सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… सीताराम येचुरी के बेटे का कोरोना से निधन, गुरूग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस

दरअसल आज मजदूरों से भरी बस जयपुर से भिण्ड जिले के लहार जा रही थी। मामला तब बिगड़ा जब बस में सवार कुछ मनचलों ने मजदूरों की महिलाओ के साथ बदसलूकी, छेड़छाड़ व धक्का मुक्की की। मजदूरों ने जब इस बात का प्रतिकार किया तो लौटकर मनचले दबंगों के साथियों ने मजदूर औऱ उनकी महिलाओं को लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

यह भी पढे़ं… कोरोना आपदा में विधायक की सराहनीय पहल, की 5 ऑक्सीजन टैंकर की व्यवस्था

घटना जिले के गोरमी थाना इलाके के गोरमी पोरसा रोड पर साईं पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मजदूर महिलाओं के साथ अभद्रता और फिर मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews