पांच शातिर महिला चोर गिरफ्तार, रक्षाबंधन पर भीड़ में किये थे गहने चोरी

पांच शातिर महिला चोर गिरफ्तार, रक्षाबंधन पर भीड़ में किये थे गहने चोरी

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) ने महिला चोरों (Women Thieves) का अन्तर्राजीय गिरोह (Interstate gang) पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गिरोह में कुल 5 महिला सदस्य हैं। इन महिलाओं से पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किये है। इन पांचों महिला चोरों ने रक्षाबंधन के पर्व पर भीड़ का फायदा उठाकर बाजार में खरीददारी करने आई चार महिलाओं के गहनों की चोरी की थी। कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के निर्देशन में पांच महिला चोरों में एक चोर महिला को चतुर्वेदी नगर से और शेष चार महिलाओं को कुन्दनपुरा (सुनारपुरा) थाना गोरमी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, सीएसपि आनंद राय ने पत्रकारों को बताया कि इन महिला चोरों ने पिछले दिनों रक्षाबंधन और मोहर्रम के त्यौहार पर खरीदारी करने आई महिलाओं को अपने निशाने पर लिया और इनके जेवरात चोरी कर लिए। महिलाओं की फरियाद पर कोतवाली पुलिस जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस को पता चला कि पिछले कई दिनों से एक अंतर राज्य महिलाओं का गिरोह जिले में सक्रिय है। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए सबसे पहले नगर के चतुर्वेदी नगर से एक महिला चोर को उठाया और उसकी निशानदेही पर गोरमी थाना क्षेत्र के सुनारपुरा से 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन सब से जब पूछताछ की गई तो इनसे करीब 10 लाख के सोने चांदी के जेवरात पुलिस ने बरामद किये हैं। कोतवाली पुलिस ने इन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है और इनसे सघन पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और चोरियों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें – MP News: कोरोना के केसों ने बढ़ाई चिंता, 12 दिन में मिले 100 पॉजिटिव, सीएम के निर्देश

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रक्षा बंधन पर हमने जिले भर की पुलिस को निर्देशित किया था कि बाजार में खरीददारी करने आने वाली महिलाओं की सुरक्षा की जाए। इसी बीच कुछ चोर महिलाओं ने भिण्ड सदर बाजार में बारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पर से पुलिस सक्रिय हुई और इन अन्तर्राजीय महिला चोरों तक पहुंच गई। एडिशनल एसपी ने कहा कि कोतवाली की पूरी टीम ने अच्छा काम किया है। इसे आईजी मनोज कुमार शर्मा द्वारा पुरस्कृत करवाया जायेगा।

ये भी पढें – Video : आखिर क्यों आए Shivrah के लब पर किशोर दा के बोल, गुनगुनाया कौन सा गीत

ये भी पढ़ें – सिद्धू की “ईंट” का असर कांग्रेस में , मनीष तिवारी बोले – हम आह भी भरते …

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews